सीरिया में अत-त्रीमसह क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त कुछ तत्वों ने अपने आतंकवादी अपराधों को स्वीकार कर लिया है।साना के अनुसार हमाह के अत-त्रीमसह गांव में नरसंहार करने वाले कुछ आतंकवादियों ने स्वीकार किया है कि लगभग तीन सौ बंदूकधारियों ने गांव पर हमला किया था जो सुरक्षा बलों के त्वरित प्रतिक्रिया के सामने बौखला गए।रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार होने वाले आतंकवादियों ने स्वीकार किया कि तुर्की सीरिया में आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर वित्तीय मदद करता है और उनका काम सरकारी इमारतों के आसपास बम विस्फोट करना और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालना है।आतंकवादियों ने हमाह में अत-त्रीमसह गांव पर हमला करके एक सौ पचास से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी।आतंकवादियों ने स्वीकार किया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले उनके हमले और नरसंहार का उद्देश्य सीरिया सरकार और जनता के खिलाफ जनमत को उकसाना और देश में विदेशी हस्तक्षेप का मार्ग समतल करना था।समाचार समाप्त......166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त आतंकवादियों ने अपराध स्वीकारे
13 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328992
सीरिया में अत-त्रीमसह क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त कुछ तत्वों ने अपने आतंकवादी अपराधों को स्वीकार कर लिया है.....